दिनांक 22-01-2019 को महात्मा गांधी के 150वे जन्मशताब्दी् वर्ष (अक्टूबर 2018 से अक्टूबर 2019) के उपलक्ष्य में स्व्च्छ भारत अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.एल.एल. खरे एवं कार्यक्रम प्रभारी डॉ. देवेन्द्र कुमार कोली के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में बी.ए. प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष के समस्त छात्र/छात्राओं द्वारा नारे लगाते हुए करैरा के मुख्य मार्गों से रैली निकाल कर स्वच्छता का संदेश दिया। जिसमें रैली से पूर्व महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा रैली को संबोधित किया एवं स्वच्छता की शपथ दिलाई और हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। कार्यक्रम के अवसर पर महावि़द्यालय प्राचार्य सहित डॉ. एल.एस. बंसल, डॉ देवेंद्र कोली, डॉ.देवेन्द्र कुमार मौर्य, डॉ. देवेन्द्र कदम, डॉ.दिलीप सिंह तोमर, डॉ. सुशील दौहरे, डॉ. एस. नाज, डॉ. प्रियंका श्रीवास्ताव, अनिल अरजरिया, आनन्द श्रीवास्तव, अक्षित श्रीवास्तव एवं नीरज कुशवाह उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें