Govt Degree College Karera

Dist. Shivpuri (Madhya Pradesh).

Govt. Degree College

Karera Dist. Shivpuri (Madhya Pradesh).

YUVA SANKALP VARSH

YUVA SANKALP VARSH 2019-20.

Govt. Degree College

Karera Dist. Shivpuri (Madhya Pradesh).

Govt. Degree College Karera

Govt. Degree College Karera College Karera Dist. Shivpuri (Madhya-Pradesh)

23 दिस॰ 2019

B.Sc. प्रथम वर्ष C.C.E. हेतु सूचना

B.Sc. प्रथम वर्ष C.C.E. हेतु सूचना -
समय - दोपहर 01:30 से  दोपहर 02:30 बजे तक
दिनांक               दिन            विषय
26.12.2019    गुरूवार    वनस्पति विज्ञान प्रथम
27.12.2019    शुक्रवार    वनस्पति विज्ञान द्वितीय
28.12.2019    शनिवार    रसायन विज्ञान प्रथम द्वितीय तृतीय
30.12.2019    सोमवार    जन्तु विज्ञान प्रथम
31.12.2019    मंगलवार   जन्तु विज्ञान द्वितीय
02.01.2020    गुरूवार     गणित प्रथम
03.01.2020    शुक्रवार    गणित द्वितीय
04.01.2020    शनिवार    भौतिक विज्ञान प्रथम
06.01.2020    सोमवार    भौतिक विज्ञान द्वितीय
07.01.2020    मंगलवार  आधार पाठ्यक्रम हिन्दी
08.01.2020    बुधवार    आधार पाठ्यक्रम अंग्रेजी
09.01.2020    गुरूवार     आधार पाठ्यक्रम उद्यमिता

B.Com. प्रथम वर्ष C.C.E. हेतु सूचना

B.Com. प्रथम वर्ष C.C.E. हेतु  सूचना

समस्‍त छात्र/छात्राऐं निर्धारित समय पर उपस्थित होकर सी.सी.ई. दें
समय - सुबह 11ः30 से  दोपहर 12ः30 बजे तक
दिनांक               दिन              विषय
26.12.2019    गुरूवार    आधार पाठ्यक्रम हिन्दी
27.12.2019    शुक्रवार    आधार पाठ्यक्रम अग्रंेजी
28.12.2019    शनिवार    आधार पाठ्यक्रम उद्यमिता
30.12.2019    सोमवार    वित्तीय लेखांकन
31.12.2019    मंगलवार  व्यावसायिक गणित
02.01.2020    गुरूवार     समष्टि अर्थषास्त्र 
03.01.2020    शुक्रवार    व्यष्टि अर्थषास्त्र
04.01.2020    शनिवार    व्यावसायिक सन्नियम
06.01.2020    सोमवार    व्यावसायिक संगठन एवं संचार

16 दिस॰ 2019

महाविद्यालय में मनाया गया विजय दिवस


बॉर्डर फिल्‍म देखते हुए छात्र/छात्राऐं एवं स्‍टाफ


शासन के निर्देशानुसार आज दिनांक 16.12.2019 को महाविद्यालय में प्राचार्य के मुख्याथित्य में विजय दिवस मनाया गया। प्राचार्य द्वारा सर्वप्रथम छात्र/छात्राओं एवं स्टाफ को राष्ट्र की एकता और अखण्डता की शपथ दिलाई गई। अपने उद्वोधन में प्राचार्य ने बताया कि 1971 में भारत की पाकिस्तान पर अप्रितम विजय के उपलक्ष्य में यह दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर छात्रों को वोर्डर एवं हिन्दुस्तान की कसम फिल्में दिखाई गई। फिल्मों के प्रदर्शन के पश्चात छात्र/छात्राओं एवं स्टाफ ने वीर शहीदों के प्रति दो मिनिट का मौन धारण कर श्रधांजलि अर्पित की गई।

13 दिस॰ 2019

नियमित छात्र/छात्राऐं नामांकन हेतु आवेदन करें

नियमित छात्र/छात्राऐं नामांकन हेतु आवेदन करें। नामांकन फार्म भरने हेतु अंतिम दिनांक 16-12-2019 है।


अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें +

10 दिस॰ 2019

आवश्‍यक सूचना


इस महाविद्यालय में अध्ययनरत एवं इस परीक्षा केन्द्र से परीक्षा देने वाले समस्त छात्र/छात्राओं को सूचित किया जाता है कि उनकी किसी भी प्रकार की समस्या जैसे अंकसूची प्राप्त न होना, नामांकन न होना, रिजल्ट का रूकना, अंकसूची में नाम गलत होना आदि से संबंधित जो भी समस्या हो उसे प्रार्थना पत्र के रूप में समस्त दस्तावेज संलग्न करते हुए प्राचार्य के पास अनिवार्य रूप से 12.12.2019 तक शाम 05 बजे तक जमा कर दें।

8 दिस॰ 2019

प्रथम, तृतीय & पंचम सेमेस्टर का ATKT फॉर्म भरें

प्रथम, तृतीय & पंचम सेमेस्टर का ATKT फॉर्म भरने का अंतिम दिनांक 10.12.2019

अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें +

करैरा महाविद्यालय में ईमानदार कर्मचारी को किया गया सम्मानित



श्री गणेश लाल का सम्‍मान करते हुए

दिनांक 06-07-2019 को शासकीय स्नातक महाविद्यालय करैरा में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी गणेश लाल को उनकी ईमानदारी के लिए सम्मानित किया गया। गणेश लाल दिनांक 04.07.2019 को महाविद्यालय प्रांगण में कार्य कर रहे थे। इस दौरान एक सौने की हीरा जडी हुई अंगूठी मिली, तो इन्होंने बिना किसी लालच के इस अंगूठी के मिलने की चर्चा महाविद्यालय स्टाफ से की तो पता चला कि यह अंगूठी डॉ. शाहीन नाज अतिथि विद्वान जन्तु विज्ञान की है जो आज ही महाविद्यालय प्रांगण में खो गई थी। उनकी इस इमानदारी से प्रसन्न  होकर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. एल.एस. बंसल द्वारा गणेश लाल को माला पहनाकर सम्माानित किया एवं डॉ. शाहीन नाज द्वारा अपनी अंगूठी मिलने की खुशी में गणेश लाल को 1100 रूपये का नगद पुरस्कार भी दिया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ. मुकेश यादव, डॉ. देवेन्द्र कदम, डॉ. देवेन्द्र कोली, डॉ. देवेन्द्र मौर्य, डॉ. दिलीप सिंह तोमर, डॉ. प्रियंका श्रीवास्तव, अनिल अरजरिया, नीरज कुशवाह, मीरा कर्ण, रवि आदिवासी एवं अनेक छात्र, छात्राऐं उपस्थित रहे।

7 दिस॰ 2019

महाविद्यालय में हुआ पौधरोपण

दिनांक 22 जुलाई 2019 को महात्मा गांधी की 150 वी जयंती के उपलक्ष्य में वर्ष भर चलने वाले कार्यक्रमों की मासिक श्रखला में महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ एल एल खरे के नेतृत्व में पौधरोपण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर महाविद्यालय के स्टाफ सहित पत्रकार श्री प्रमोद जैन एवम रोशन जैन ने भी पौधरोपण किया। महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय द्वारा संचालित बीएसडब्ल्यू पाठ्यक्रम के संयोजक डॉ देवेन्द्र कोली तथा इस पाठयक्रम के छात्र छात्राओं ने न केवल पौधरोपड़ किया अपितु उनकी सुरक्षा के लिए स्वयं के व्यय से ट्री गार्ड खरीद कर लगाए।इतना ही नहीं डॉ. देवेंद्र कोली, डॉ. सुशील दोहरे, पवन श्रीवास्तव आनंद भार्गव एवं हरिशंकर पाल ने अपने पूर्वजो की याद में पौधे लगाए और बड़े होने तक उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में फूलदार फलदार और सामान्य  पौधों का रोपड़ किया गया। कार्यक्रम में डॉ. मुकेश यादव, डॉ. देवेन्द्र कदम, डॉ. देवेन्द्र कोली, डॉ. देवेन्द्र मौर्य, डॉ. दिलीप सिंह तोमर, डॉ. प्रियंका श्रीवास्तव, अनिल अरजरिया, अक्षित श्रीवास्तव, आनंद श्रीवास्तव, नीरज कुशवाह, मीरा कर्ण, रवि आदिवासी सहित बी एस डब्लयू के छात्रों में गणेश भार्गव, विकास मिश्रा, दिलीप बाथम, खुशबू जोशी, बबली बैस, भावना बैस, प्रेमलता लोधी और अनेक छात्र छात्रायें उपस्थित रहे।

शासकीय महाविद्यालय करैरा के छात्र/छात्राओं द्वारा रैली निकालकर दिया स्वच्छता संदेश

दिनांक 22-01-2019 को महात्मा गांधी के 150वे जन्मशताब्दी् वर्ष (अक्टूबर 2018 से अक्टूबर 2019) के उपलक्ष्य में स्व्च्छ  भारत अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.एल.एल. खरे एवं कार्यक्रम प्रभारी डॉ. देवेन्द्र कुमार कोली के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में बी.ए. प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष के समस्त छात्र/छात्राओं द्वारा नारे लगाते हुए करैरा  के मुख्य मार्गों से रैली निकाल कर स्वच्छता का संदेश दिया। जिसमें रैली से पूर्व महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा रैली को संबोधित किया एवं स्वच्छता की शपथ दिलाई और हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। कार्यक्रम के अवसर पर महावि़द्यालय प्राचार्य सहित डॉ. एल.एस. बंसल, डॉ देवेंद्र कोली, डॉ.देवेन्द्र कुमार मौर्य, डॉ. देवेन्द्र  कदम, डॉ.दिलीप सिंह तोमर, डॉ. सुशील दौहरे, डॉ. एस. नाज, डॉ. प्रियंका श्रीवास्ताव, अनिल अरजरिया, आनन्द श्रीवास्तव, अक्षित श्रीवास्तव एवं नीरज कुशवाह उपस्थित रहे।

6 दिस॰ 2019

महाविद्यालय में सलाई कढाई प्रशिक्षण सम्‍पन्‍न



महाविद्यालय में सलाई कढाई  प्रशिक्षण सम्‍पन्‍न 

MP BHOJ में स्नातक द्वितीय तृतीय वर्ष में आवेदन करें

मध्‍यप्रदेश भोज मुक्‍त विश्‍वविद्यालय द्वारा B.A., B.COM. & B.Sc द्वितीय  एवं तृतीय वर्ष के आवेदन भरे जा रहे हैं।
आवेदन करने की अंतिम दिनांक 30-12-2019  है।

अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें +

4 दिस॰ 2019

प्रथम, तृतीय & पंचम सेमेस्टर का ATKT फॉर्म भरने का अंतिम दिनांक 07.12.2019

प्रथम, तृतीय & पंचम सेमेस्टर का ATKT फॉर्म भरने का अंतिम दिनांक 07.12.2019

अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें +

प्रथम वर्ष की पूरक परीक्षा दिनांक 05.12.2019

समय सारणी देखने के लिए
यहां क्लिक करें