27 नव॰ 2019

गांधी जी के विचारों को आत्मसात करें : विधायक

महाविद्यालय में महात्मा गांधी जी की 150वीं जयंती माननीय विधायक श्री जसमन्त जाटव के मुख्यातिथ्य, साहित्यकार दिनेश वशिष्ठ, विजय भार्गव व डॉ ओपी  दुबे के विशिष्टातिथ्य तथा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एल एल खरे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि द्वारा गांधीजी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया
छात्राओं द्वारा गांधी जी के प्रिय भजनो-वैष्णव जन ते तेने कहिए जे पीर पराई जाने रे तथा रघुपति राघव राजाराम  का गायन किया गया। विधायक महोदय ने अपने उद्बोधन में  छात्रों से गांधी जी के विचारों को आत्मसात करने का आव्हान किया गया।विशिष्ट अतिथियों ने भी छात्र छात्राओं को सम्बोधित किया।अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य डॉ एल एल खरे ने गांधी जी की आत्मकथा --सत्य के साथ प्रयोग पुस्तक में से कुछ प्रेरणादायी अंशों का पाठन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य की मांग पर विधायक जी ने महाविद्यालय में पेयजल हेतु बोर तथा द्वार पर लगने वाले साइन बोर्ड लगवाने की घोषणा की। गांधी दर्शन पर आयोजित निबन्ध प्रतियोगिता  में विजेता छात्र छात्राओं को विधायक जी द्वारा पुरस्कृत किया गया। बापू की याद में विधायक जी तथा स्टाफ के द्वारा पौधरोपण भी किया गया।
      भोपाल से प्रसारित मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी छात्र छात्राओं के तथा स्टाफ के समस्त लोगों के द्वारा देखा गया।
        1 अक्टूबर से प्रारम्भ हुए कार्यक्रम का समापन 2 अक्टूबर को सफाई अभियान और प्रभातफेरी से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के स्टाफ सहित 218 छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही। इनमे 87 छात्र और131 छात्राये रही। कार्यक्रम का संचालन डॉ एल एस बंसल ने व आभार डॉ देवेन्द्र मौर्य ने किया

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें